Breaking Ticker

सेवा कार्य कर मनाई अम्मा महाराज की पुण्यतिथि, आदिवासी एवं वृद्धजनों को कराया भोजन एवं किया खिचड़ी का वितरण


शिवपुरी। कै. राजमाता विजया राजे सिंधिया (अम्मा महाराज) की पुण्यतिथि के अवसर पर शहर में विभिन्न सेवा कार्य किए गए। उक्त सेवा कार्यों की जानकारी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिन एवं पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार ने देते हुए बताया कि  प्रात: 8 बजे जल मंदिर नगर केंद्र द्वारा खिचड़ी वितरण किया गया। (वार्ड क्र.2,3,4), न्यू ब्लाक  महल सराय सुबह 8.30 बजे खिचड़ी वितरण किया, एम.एम हॉस्पिटल सुबह 8.45 फल एवं विस्किटों का वितरण किए, वहीं माधव चौक हनुमान मंदिर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गौतम द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ का आयोजन किया गया। श्रीराम कॉलोनी हरिजन बस्ती रीतेश जैन द्वारा सुबह 9. 30 बजे नगर मंडल शिवपुरी एवं पुरानी शिवपुरी मंडल द्वारा सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। इसके साथ वृद्धाश्रम में पहुंचकर वृद्धजनों को भोजन कराया साथ ही उनहें शॉल श्रीफल भी भेंट किए गए।  शहर विभिन्न वार्डों में फल वितरण के साथ बड़ौदी आदिवासी बस्ती एवं शहर के समस्त वार्डो में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit