शिवपुरी। सिंधिया फैंस क्लब के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह तोमर द्वारा वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में अपने क्लब का विस्तार किया है। जिसमें जिला उपाध्यक्ष पद पर रोहित सोलंकी की नियुक्ति की गई है। वरिष्ठ नेता एवमं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी आर के सोलंकी के सुपुत्र रोहित के मनोनयन से उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इधर रोहित सोलंकी को सिंधिया फेन्स क्लब के जिला उपाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया जबकि राजपाल सिंह चौहान सिंधिया फेन्स क्लब के जिला महामंत्री बने। रोहित सोलंकी को जिला उपाध्यक्ष दायित्व मिलने के बाद उन्होंने सिंधिया फैस क्लब के जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठजनों का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि मुझ पर जो विश्वास जताया है उस पर मैं सदैव खरा उतरूंगा और क्लब को नई ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए हमेशा प्रयास करूंगा। रोहित सोलंकी को उपाध्यक्ष बनने पर उनके परिजनों, शुभचिंतकों सहित क्लब के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
रोहित सोलंकी बने सिंधिया फैंस क्लब के जिला उपाध्यक्ष
0
8:09 pm

Tags