Breaking Ticker

बाजपेई जी जीवनपर्यंत स्वच्छ छवि, मृदुभाषी एवं स्पष्टवादिता के लिए जाने जाते रहे: विपुल जैमिनी

भाजपा नगर मंडल ने समाज सेवा कर मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती 


शिवपुरी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में समाजसेवा कर भाजपा नगर मंडल द्वारा वृद्ध आश्रम में पहुंचकर मनाया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी सहित तमाम भाजपाइयों ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी ने कहा कि बाजपेई जी जीवनपर्यंत स्वच्छ छवि, मृदुभाषी एवं स्पष्टवादिता के लिए जाने जाते रहे। उनके कार्यकाल में प्रशासन में पारदर्शिता दिखाई दी। उनकी सबसे बड़ी खूबी थी कि पक्ष या विपक्ष सभी उनका सम्मान करते रहे। इसके अलावा पूर्व विधायक प्रहलाद भारती एवं पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष भानु दुबे ने भी अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी सहित कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों को फल एवं मिठाई का वितरण किया। 

वहीं दूसरी ओर पुरानी शिवपुरी भाजपा मंडल के अध्यक्ष के पी परमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनियर स्थित आदिवासी बस्ती में फलों का वितरण किया गया। इस माके पर अशोक खंडेलवाल, सुरेंद्र शर्मा,  कपिल भार्गव, आशुतोष शर्मा, लालू शर्मा, तरुण अग्रवाल, संदीप वशिष्ठ, संदीप भार्गव, अजीत ठाकुरए, मंगल सिंह, रितेश जैन, आकाश राठौर, शिवम दुबे, संजय राठौर, जयदीप कुशवाह, श्रीमती सीमा शिवहरे, श्रीमती सरोज धाकड़, लालजीत आदिवासी, श्याम लाल शाक्य, घनश्याम शर्मा, अमन मिश्रा, दुर्ग सिंह यादव, प्रशांत राठौर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit