Breaking Ticker

भाजपा नगर मंडल ने जयंती पर पं. दीनदयाल को किया याद

पं. दीनदयाल उपाध्याय एक व्यक्ति नहीं एक विचार थे जो हमारे राष्ट्र जीवन का मूल आधार हैं



शिवपुरी।  भाजपा नगर मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती भाजपा कार्यालय कोठी नंबर 1 पर मनाई गई । जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मंच पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, अजय जुनेजा, अजीत जैन आसीन रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयान उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही कहा कि ऐसे महापुरूषों के कारण ही भाजपा पार्टी आज देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर आई है।

श्री बिरथरे ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पंडित उपाध्याय ने एक ऐसे समय में नई विचारधारा को जन्म दिया जब आजादी के तुरंत बाद देश की नीतियां बननी थीं, देश को आगे बढऩे की दिशा तय होनी थी। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय मिट्टी की सुगंध वाली एक विचारधारा को जन्म देने का बहुत बड़ा काम किया। तत्पश्चात भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल जी एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचार धारा के प्रवर्तक और राष्ट्र जीवन में विशुद्ध भारतीय तत्व दृष्टि प्रदान करने वाले महान चिंतक ओर भविष्य दृष्टा थे। वह एक व्यक्ति नहीं एक विचार थे जो आज भी हमारे राष्ट्र जीवन का मूल आधार है। कार्यक्रम का संचालन संचालन नगर महामंत्री हरिओम राठौर बतासे वाले द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अनुराग अष्ठाना, अमित भार्गव, हरिओम नरवरिया काका पार्षद, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमति बीनू शर्मा, कपिल भार्गव, शिवम दुबे, संदीप भार्गव, मंगल सेंगर, श्यामलाल शाक्य, पंकज शर्मा पार्षद मनोज शर्मा ,राजीव जैन ,प्रशांत राठौर, राकेश जैन, आशीष जैन, निर्देश गोयल, श्याम परिहार, पंकज शर्मा पार्षद, दीपेश अतुल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit