Breaking Ticker

मानसिंह फौजी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष


शिवपुरी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशन में एवं पूर्व मंत्री पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्रीप्रकाश शर्मा ने जिला कार्यकारिणी में नए पदाधिकारी बनाकर एक बार पुन: कार्यकारिणी का विस्तार किया है। नवीन कार्यकारिणी में करैरा से किसान नेता मानसिंह फौजी को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर श्री फौजी ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वह संगठन के सच्चे सिपाही हैं और पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए सक्रियता से प्रयासरत हैं। यहां बता दें कि मानसिंह फौजी वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इससे पूर्व वह किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। मानसिंह फौजी लगातार किसानों और ग्रामीणों की आवाज उठाते रहे हैं यही कारण है कि उन्होंने बहुत कम समय ही में जनहितैषी युवा नेता के रूप में उभरकर लोकप्रियता हासिल की है। मानसिंह फौजी के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit