Breaking Ticker

अंतराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर इम्युनिटी जागरूकता के लिए नि:शुल्क साइकिल रेस का होगा आयोजन


ओमकार इवेंट के आयोजन में सिर्फ 50 सायकल चालक होंगे शामिल 

शिवपुरी। इस समय दुनिया मे इम्युनिटी की बहुत चर्चा हो रही है। इस बात को ध्यान में रख कर्णओमकार इवेंट एंड सर्विसेज द्वारा 1 अक्टूबर 2020 को सायकल रैली का आयोजन इम्युनिटी पावर के प्रति जागरूकता बढ़ाने को किया जा रहा है। जिला प्रशासन व पुलिस के गाइडलाइन के अनुसार रैली में 50 सायकल की अनुमति होगी सभी शारीरिक दूरी व मास्क पहनकर ही रैली में शामिल होंगे। महामारी का असर बृद्ध जनो में ज्यादा देखा गया है अत: अंतराष्ट्रीय बृद्ध दिवस पर ओमकार इवेंट के द्वारा बृद्ध जन में इम्युनिटी जागरूकता बढ़ाने हेतु इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। सायकल मैराथन के नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन व विव न. प्राप्त करने के लिए 1.चाय सुट्टा बार 2.कैरियर ग्लो 3.शुभम कनस्ट्रुक्शन,4.आयुर अमृत हर्बल टी, 5.डी. डी. एम. हॉस्पिटल, 6.एमपी 33 कैफ़े, 7.राठी एंड सन्स, 8वीरा फाइट क्लब पर संपर्क किया जा सकता है।सायकल रैली का मार्ग गाँधी पार्क(प्रस्थान) अस्पताल चौराहा कोर्ट रोड माधवचौक गुरुद्वारा चौराहा राजेश्वरी रोड अस्पताल चौराहा गाँधी पार्क( विश्राम) रहेगा। अधिक जानकारी के लिए राम गुप्ता से मोबाइल नंबर 6262635050, 8839790978, 7692078398 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह नियम और निर्देश रहेंगे लागू

1. शिवपुरी जिले से कोई भी व्यक्ति (उम्र 14  से 50 वर्ष) 1 अक्टूबर 2020 को इम्युनिटी रेस में नि:शुल्क हिस्सा ले सकते है। 

2. इम्युनिटी रेस/रैली साइकिल पर होगी, सभी प्रतिभागियों को मास्क, हाथों के दस्ताने आदि पहन कर आना है।

3. इम्युनिटी के बारे में कोई स्लोगन या ड्राइंग, पेंटिंग बना कर शीट को सायकल पर ही बाँधना है। 

4. इम्युनिटी रेस/रैली  सुबह 6 बजे गाँधी पार्क से प्रारम्भ होगी सभी को सही समय पर उपस्थित होना है। 

5. सिर्फ 50 प्रतिभागियों को ही रैली में शामिल होने की अनुमति प्रशासन द्वारा दी गयी है। अत: नि:शुल्क पंजीयन द्वारा 30 सितम्बर तक टैग नम्बर/विव नम्बर ले सकते है।

7. रैली में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट, उपहारों के साथ कॉम्पलिमेंट फ़ूड  भी उपलब्ध होगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit