Breaking Ticker

एक नई पहल: पिताजी के श्राद्ध पक्ष पर लगाए 18 पौधे


श्रद्धांजलि के रूप में रोपे गए पौधे पीढी दर पीढी बने रहेंगे यादगार: पंकज शर्मा

शिवपुरी। श्राद्ध पक्ष पर वैसे तो अपने पूर्वजों को याद कर एक भावनात्मक श्रद्धांजलि दी जाती है और धर्म शास्त्र के अंतर्गत यह प्रथा काफी पहले से चली आ रही है लेकिन वहीं दूसरी ओर शिवपुरी शहर के संजय शर्मा, अजय शर्मा,पंकज शर्मा द्वारा अपने पिता स्वर्गीय श्री प्रेम नारायण शर्मा के श्राद्ध पक्ष के अवसर पर राजेश्वरी रोड पर स्थित तात्या टोपे पार्क में 18 पौधे रोपित कर समाज को एक नई दिशा प्रदान की। यह कार्य उन्होंने मदद बैंक के सेवादार बृजेश तोमर और उनके सहयोगी टीम के मार्गदर्शन में पूरा किया। पंकज शर्मा ने बताया कि श्राद्ध पक्ष पर यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने पूर्वज की याद में एक पौधा रोपित करता है तो यह पौधा जब वृक्ष का रूप लेगा तो यह श्रद्धांजलि स्वरूप भावनात्मक संबंध पीढ़ी दर पीढ़ी हमेशा के लिए यादगार होगा जिससे हम प्रकृति को संवारने का काम तो करेंगे ही करेंगे और साथ ही अपने पूर्वजों की यादों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े रहेंगे इस अवसर पर कुकू ,भास्कर राठौर ,धीरेंद्र, बृजमोहन शर्मा ,कमल अरविंद तिवारी ,सत्येंद्र धाकड़ ,नमन शर्मा  नैतिक शर्मा, रिपुंजय शर्मा सतीश शर्मा मनीष राठौर ,ब्रजेश राठौर, कपिल राठौर, उदय राजावत, सुरेंद्र, एल एक्स परिहार,पर सभी लोगों ने पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि दी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit