Breaking Ticker

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ब्राह्मण समाज का ज्ञापन 14 सितम्बर को


शिवपुरी। ब्राह्मण समाज अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधीश को सौंपेगा। जिसको लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि म.प्र. के सभी जिला एवं तहसील स्तर पर 14 सितम्बर को अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेेकर ज्ञापन सौंपा जायेगा। सर्व ब्राह्मण समाज के जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी राजकुमार सड़ैया ने आगे की जानकारी में बताया कि समाज की प्रमुख मांगों में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन, गरीब ब्राह्मण पुजारियों को संबल योजना में जोडऩे, म.प्र. के सभी जिलों में मंगल भवन बनाने एवं भगवान परशुराम मंदिर के लिये जमीन आबंटित करने, भगवान परशुराम जी के जन्मस्थान जानापाव में वैदिक विश्वविद्यालय खोलने, मंदिरों की जमीन नीलामी पर रोक के आदेश, गौ माता सरंक्षण कानून बनाने, संस्कृत शिक्षा स्कूल स्तर पर अनिवार्य करने, आरक्षण एवं एस सी एस टी एक्ट में कोर्ट के निर्णय सर्व मान्य हो आदि मांगें शामिल हैं। ज्ञापन मास्क पहनकर एवं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सौंपा जायेगा। समर्थन देने की मांग करने वालों में जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा सिरसौद, ब्राह्मण विवाह सम्मेलन समिति के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा, जिला सचिव राज कुमार सड़ैया, अध्यक्ष रामकुमार भार्गव, संरक्षक राजेन्द्र पाण्डेय, सन्तोष शर्मा, हरगोविन्द शर्मा, देवेन्द्र नारायण टेडिया, विनोद मुदगल, कैलाश दुवे, महेन्द्र दुवे, राजीव वैचेन, रोकश विरथरे, ललित आचार्य, अरविन्द सरैया, विपिन पचौरी, रामलखन मुड़ौतिय, दिलीप त्रिवेदी, धर्मेन्द्र भारद्वाज, मनोज मंत्री, केशव शर्मा, महावीर मुदगल, हरिओम चतुर्वेदी, ओमप्रकाश शर्मा, वार्ड अध्यक्षों में ख्याली राम भार्गव, गजेन्द्र समाधिया, विनोद मुदगल, द्वारिका प्रसाद राजौरिय, सुरेश पाण्डेय, डॉ अशोक पाराशर, महेन्द्र शर्मा, प्रेम शंकर शर्मा आदि शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit