शिवपुरी। जिले मे कलेक्टर अनुग्रहा पी. के निर्देशन पर लॉकडाउन अवधि में शराब माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिये आबकारी विभाग द्वारा विशेष दल का गठन किया गया है।
श्रीमान जिला आबकारी अधिकारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही के दौरान दिनांक 08.08.2020 को पिछोर में मदिरा का अवैध मदिरा का निर्माण एवं विक्रय की सूचना पर अनिरुद्ध खानवलकर आबकारी उप निरीक्षक वृत्त पिछोर द्वारा बाचरोन चौराहे, अनाज मण्डी पिछोर, पनिहारी तिराहा में पृथक - पृथक समक्ष गवाहन दबीश देकर कुल 73 पाव विदेशी मदिरा, 10 केन बीयर, 45.8 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(2) के अंतर्गत 04 प्रकरण आरोपियों के विरूद्ध पंजीबद्ध किये गए। जप्तशुदा सामग्री का अनुमानित मूल्य 23000 आंकी गई है। उपरोक्त कार्यवाही मे आबकारी उप निरीक्षक वृत्त प्रभारी अनिरूद्ध खानवलकर व आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आरक्षकगण का सराहनीय सहयोग रहा।
आबकारी पिछोर की अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही
0
8:13 pm
Tags







