ग्वालियर में महासदस्यता अभियान में सिंधिया दिलाएंगे सदस्यता
शिवपुरी। जनपद उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर सिंधियानिष्ठ माने जाते हैं, श्री सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद उन्होंने भी भाजपा में जाने का मन बना लिया है। श्री ठाकुर अपने करीब आधा सैंकड़ा समर्थकों के साथ ग्वालियर में 22 अगस्त शनिवार को भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे महा सदस्यता अभियान में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस मौके पर भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व मौजूद रहेगा।







