Breaking Ticker

रेडिऐन्ट ग्रुप के 20 वे स्थापना दिवस पर रोपे गए 20 फलदार पौधे

अनूठे अंदाज में मना रेडिऐन्ट का स्थापना दिवस
शिवपुरी। रेडिऐन्ट ग्रुप के 20 वे स्थापना दिवस पर 20 फलदार पौधे रोपकर उनकी देख-रेख की शपथ ली गई। उल्लेखनीय है कि अगस्त 2000 से आरम्भ हुआ रेडिऐंट का यह सफर अब क्वालिटी एज्युकेशन के मामले में संभाग का प्रतिष्ठित रेडिऐन्ट ग्रुप में तब्दील हो गया है, जिसके अन्तर्गत रेडिऐन्ट आईटीआई, न्यू रेडिऐन्ट आईटीआई., कॉलेज व देश का प्रतिष्ठित दून पब्लिक स्कूल शिवपुरी संचालित है।
रेडिऐन्ट गु्रप द्वारा अपनी विभिन्न संस्थाओं की वर्षगांठ पर प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर व पौधारोपण, जरुरतमंदों को उपहार, बच्चों को किताबें और खेल सामाग्री का वितरण जैसे अनेक समाजहितैषी कार्य किए जाते हैं।
इस वर्ष रेडिऐन्ट ककरवाया परिसर में ग्रुप संचालक शाहिद खान, प्राचार्य डॉ. खुशी खान, अखलाक खान, दून स्कूल के संचालक डा्. संजय शर्मा, कृष्णमुरारी शर्मा, सुभाष बाखले, बेदप्रकाश यादव, बलराम शर्मा, पूनम गुप्ता, ज्योति गोंडल, दीपिका शर्मा, श्वेता जैन, महेन्द्र सिंह लोधी, सलोनी -हजया ने बीस फलदार पौधे रोप कर उनके देख-रेख की जिम्मदारी भी ली। स्थापना की बीसवी सालगिरह के अवसर पर किसी प्रकार की पार्टी आयोजित नहीं की गई सिर्फ  केक काटा गया और पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर संचालक डॉ. खुशी खान ने सफलता के बीस वर्ष के सफर में शामिल सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। अंत में कोविड 19 से बचाव के लिये शासन के निर्देशों का पालन करने की शपथ ली गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit