शिवपुरी। शिवपुरी पब्लिक स्कूल में कोरोना-19 के चलते ऑनलाइन जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं की पेंटिंग, स्पीच, कविता, राधा-कृष्ण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया जिसमें सभी छात्र-छात्राओं को अपनी-अपनी वीडियो बनाकर स्कूल प्रबंधन को भेजनी थी। इस दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह और उल्लास देखा गया और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी-अपनी वीडियो बनाकर प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में संस्कार गुप्ता, रिशिका शर्मा, रिचा राय, ऋषि शर्मा, जसराज सिंह को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर स्कूल संचालक अशोक ठाकुर, प्राचार्य कीर्ति गाला ने प्रोत्साहित करने के लिए उपहार दिए गए। इसके लिए उन्हें अपने अभिभावकों के साथ स्कूल बुलाया, जहां उन्हें यह उपहार भेंट किए गए।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







