Breaking Ticker

पुलिस की मौजूदगी में दबंगों ने एक बार फिर दलितों पर किए फायर


न्याय की मांग को लेकर बीएसपी ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी। करैरा के ग्राम सीलर में 16 जुलाई को चरनोई भूमी की जुताई और कब्जे को लेकर गांव के दलित जाटवों और दबंग ठाकुरों में विवाद हो गया था। इस झगड़े में ठाकुरों ने जाटवों की मारपीट कर दी जिसमें पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया, इसके अलावा दलित बस्ती में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए वहां पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। इतना होने के वाबजूद 19 जुलाई को एक बार फिर दबंग ठाकुर मोटर साइकिलों पर सवार होकर आए और जाटव बस्ती में पहुंच कर फायर झोंकते हुए दलितों पर मामले में राजीनामा करने का दबाब बनाया। बीएसपी नेता सुआ लाल जाटव ने बताया कि ठाकुरों ने फायर झोंकते हुए राजीनामा न करने की स्थिति में लाशें बिछाने की धमकी दी है। उनके अनुसार ठाकुरों ने 20 तारीख तक का समय दिया था, वह किसी भी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। न्याय की मांग को लेकर बीएसपी के मुख्य जोन प्रभारी सुआलाल जाटव, जसवंत बघेल, जिलाध्यक्ष धनीराम जाटव ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कल राज्यपाल के नाम एडीएम आरएस बालोदिया को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

क्या प्रशासन बाद में संवेदना व्यक्त करने जाएगा ?
ज्ञापन के दौरान बसपा नेताओं ने एडीएम से कहा कि गांव में भले ही पुलिस तैनात है परंतु पुलिस की तैनाती मात्र से कुछ नहीं होने वाला है, प्रशासन क्या किसी बड़ी वारदात के बाद गांव में संवेदना व्यक्त करने जाएगा क्या?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit