Breaking Ticker

आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 12 प्रकरण दर्ज



शिवपुरी। जिले मे कलेक्‍टर श्रीमती अनुग्रहा पी. के निर्देशन पर लॉकडाउन  अवधि में शराब माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिये आबकारी विभाग द्वारा विशेष दल का गठन किया गया है।
 जिला आबकारी अधिकारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही के दौरान दिनांक 21.07.2020 को कोलारस में मदिरा का अवैध मदिरा का निर्माण एवं विक्रय की सूचना पर नीरज त्रिवेदी आबकारी उप निरीक्षक वृत्‍त कोलारस द्वारा ग्राम लीलवारा, किरौला एवं नैनागिर  में दविश देकर समक्ष गवाहन 70 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, लगभग 1200 लीटर लहान बरामद कर म0प्र0 आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(1) के अंतर्गत 12 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।
जप्‍तशुदा सामग्री का अनुमानित मूल्‍य 70000 आंकी गई है।
उपरोक्‍त कार्यवाही मे आबकारी उप निरीक्षक वृत्‍त प्रभारी  नीरज त्रिवेदी,  अनिरूद्ध खानवलकर,  विनीत शर्मा,  तीर्थराज भारद्वाज, सुश्री सोनाली त्रिवेदी व आबकारी मुख्‍य आरक्षक एवं आरक्षकगण का सराहनीय सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit