शिवपुरी। आज नरेंद्र सिंह तोमर कैबिनेट मंत्री भारत सरकार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला शिवपुरी के द्वारा सेवा कार्य करके मनाया गया जिसके अंतर्गत जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में मास्क सैनिटाइजर और खिचड़ी का वितरण किया गया। मुकेश सिंह चौहान के द्वारा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ नरेंद्र सिंह तोमर कैबिनेट मंत्री भारत सरकार के जन्मदिन के मौके पर मनियर में आदिवासी बस्ती राठौर मोहल्ला काली माता मंदिर आदि स्थानों पर बच्चों बुजुर्गों और माताओं को मास्क और सैनिटाइजर सुबह 10.00 बजे वितरित किया और शाम को इन्हीं स्थानों पर खिचड़ी का वितरण किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों को खिचड़ी बांटी गई। इस कार्यक्रम में मुकेश सिंह चौहान ने सभी लोगों को बताया कि आज मध्यप्रदेश के गौरव जन जन के लाडले लोकप्रिय जननायक नेता नरेंद्र सिंह तोमर जी का जन्मदिन है उनके जन्मदिन के उपलक्ष में आज युवा मोर्चा उन्हीं के आदर्शों पर चलकर लोगों की सेवा करने के भाव से आप सभी लोगों में यह सामग्री वितरित कर रहा है और एक महत्वपूर्ण संदेश सोशल डिस्टेंसिंग मास्क और अपने रहन-सहन को अभी किस हद तक सुधारने की आवश्यकता है कोरोनावायरस के चलते इन सब बातों को उपस्थित जनता को बताया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के साथ जिला मंत्री प्रतीक शर्मा नानू नगर महामंत्री सोनू कुशवाह सागर यादव सुनील राठौर इकबाल खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







