Breaking Ticker

निर्भया प्रभारी इटोरिया ने 45 युवती व महिलाओं के काटे चालान, बिना मास्क लगाए निकली थीं घर से

 
शिवपुरी। घर से बिना मास्क लगाएं खरीदारी के लिए निकली युवती और महिलाओं के खिलाफ निर्भया  सेल प्रभारी गायत्री इटोरिया ने टीम के साथ कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने 45 युवती व महिलाओं के चालान काटकर 4500 रुपए वसूल किए। इसके साथ ही उन्हें मास्य का दुपट्टे से अपने मुंह को ढंकने की हिदायत देने के साथ छोड़ दिया।
कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए कलेक्टर ने मास्क अनिवार्य किया है। इसके बाद भी बाजार में खरीदारी करने पहुंच रहीं महिलाएं मास्क पहनना तो दूर कपड़े से चहरा भी नहीं ढक रहीं हैं। लापरवाही को देखते हुए निर्भया सेल प्रभारी गायत्री इटोरिया ने बाजार में 45 महिलाओं के चालान काटे हैं। साथ ही युवती और महिलाओं को आगे से मास्क पहनकर ही बजार आने की नसीहत दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit