खनियाधाना :- पिछले कुछ महीने से अस्वस्थ चल रहे 89 वर्षीय श्री गौरी शंकर शास्त्री का स्वर्गवास एकादशी के दिन हो गया है! श्री शास्त्री जी अपने समय के धार्मिक कर्मकांड एवं श्रीमद् भागवत कथा प्रवक्ता के साथ-साथ समाजसेवी गतिविधियों से भी जुड़े रहे ! बे विश्व हिंदू परिषद के श्री राम मंदिर निर्माण एवं अनेक राष्ट्रीय गतिविधियां मैं अपना योगदान दे चुके हैं साथ ही श्रीमद् भागवत पुराण के प्रवक्ता के रूप में उनके कंठ में सरस्वती विराजमान रही साथ ही वे भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्र के महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व को निभाते रहे एवं भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे ! पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई एवं भाजपा की राजमाता विजयाराजे सिंधिया के सानिध्य में रहे बे तात्कालिक क्षेत्रीय सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के संचालन का दायित्व प्रभावी रूप से संपन्न कराते रहे है !
श्री शास्त्री जी के निधन पर क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है उनके निधन पर पारिवारिक एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई
श्री शास्त्री जी के निधन पर क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है उनके निधन पर पारिवारिक एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई







