Breaking Ticker

विश्व मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में 62 झुग्गी झोपडिय़ों में रहने वाले मजदूरों को सूखा राशन उपलब्ध कराया

शहर से 15 किमी दूर आदिवासी बाहुल्य ग्राम चंदनपुरा की लोहा पीटा वस्ती के 62  मजदूरो  को  किया लाभान्वित
कोरोना वैश्विक संक्रमण में सवसे ज्यादा दर्द अगर किसी ने झेला हैं तो वह मजदूर ही है: रवि गोयल


शिवपुरी। स्वयं सेवी संस्था शक्तिशाली महिला संगठन शिवपुरी की आपदा प्रबंधन सूखा राशन राहत टीम शहर से 15 किमी की दूरी पर स्थित आािदवासी बाहुल्य ग्राम चंदनपुरा वस्ती के लोहा पीटा परिवार जिनको कि शासन द्वारा स्थायी रुप से जमीन मुहैया करा दी गई है ऐसे करीब 62 झुग्गी वाले परिवारों को संस्था विश्व मजदूर दिवस पर सूखा राशन लेकर पहुंचा तो मजदूर  परिवारों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। अधिक जानकारी  देते हुये संस्था के संयोजक रवि गोयल ने बताया कि संस्था 1 अ्रपेल से प्रतिदिन वास्तविक जरुरतमंद परिवारों तक 15 दिन का सूखा राशन उपलब्ध करा रहा हैं चूंिक आज विश्व मजदूर दिवस है कोरोना वैश्विक सकं्रमण में सवसे ज्यादा दर्द अगर किसी ने झेला हैं तो वह मजदूर ही है एक मजदूर दिन रात मेहनत करके किसी भी देश के विकास में मील का पत्थर साबित होता है। प्राय यह देखने में आया कि सैकड़ा किमी से हजारों किमी तक पैदल अपने अपने घरों  के लिए निकल पड़ा क्योकि वह मजदूर था जो अपनी मेहनत व खून पसीने से जहा भी जाता है मेहनत करके उस राज्य को चमका देता था पर लोक डाउन में इतना मजबूर हो गया कि उसे किसी का आसरा नही मिला कोई सहारा नही मिला इसीलिए बिना अपनी जान की परवाह किए बिना और जान जोखिम में डालकर अपने घर को निकल पड़ा।  आज विश्व मजदूर दिवस पर मजदूरों के परिवार के एक सैकड़ा बच्चों को विस्किट्स वितरित किये एवं चंदनपुरा के लोहा पीटा, गरीब मजबूर कच्ची झोपड़ी में रहने वाले 62 परिवार के लिए संस्था द्वारा 15 दिन का सूखा राशन प्रदान किया जिसमें कि ज्यादातर ऐसे ,लोग है जिनको कि राशन की बहुत आवश्यकता थी।  संस्था द्वारा प्रत्येक राशन किट में जो सामग्री दी हैं उसमें 5 किलो आटा, 2 किलो चावल, साबुन 2, विस्किट्स पैकेट 2 , तेल 1 लीटर, मसाले में धनिया मिर्ची, हल्दी 100 ग्राम एवं नमक 1 किलो , एवं  तुअर दाल 1 किलो रखी गई है जो कि एक परिवार के लिए 15 दिन के लिए काफी है। इसके साथ संस्था द्वारा सर्वप्रथम हैण्डपंप पर पानी भर रही महिलाओं को  सामाजिक दूरी बनाये रखने  के लिए गोला बनवाये एवं बच्चों को विस्किट्स एवं राशन प्रदान करते समये सबको सामाजिक दूरी बनाये रखते हुये गोला में बिठाकर सूखा राशन सामग्री का वितरण किया। सबको मास्क लगाने के बारे में बताया गया। सभी मजदूरों को विश्व मजदूर दिवस की बधाई दी एवं आशा व्यक्त की जल्दी सभी मजदूर भाईयों को इस सकंट से छुटकारा मिले।  इस कार्य में चंदनपुरा की आगंनवाड़ी कार्यकर्ता  श्रीमती ममता शर्मा एवं शक्तिशाली महिला संगठन की आपदा प्रबंधन टीम के प्रभारी प्रमोद गोयल के नेतृत्व में सामग्री वितरित की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit