शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के कुशल मार्गदर्शन में जिलेभर में पुलिस द्वारा युद्ध स्तर पर कोरोना वायरस से लडऩे के लिए कार्य किया जा रहा है। लोगों को जागरुक और सुरक्षित करने के लिए तरह-तरह के उपाय प्रयोग में लिए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में आज गोपालपुर थाना प्रभारी मनीष सिंह चौहान द्वारा न केवल कविता सुनाकर लोगों को जागरुक किया, बल्कि कोरोना महामारी के प्रति सावधान, स्वच्छ व जागरूक बनाने हेतु थाना गोपालपुर थाना प्रभारी व स्टाफ द्वारा गीत के द्वारा लोगों को संदेश दिया गया। पुलिस की इस कार्यशैली को लोगों द्वारा खूब सराहना की जा रही है।
संक्रमण से बचाव हेतु गली-मोहल्लों में कराया सेनेटाइज
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल के आरटी कॉल में दिये गये निर्देशों व अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर, एसडीओपी पोहरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनीष सिंह चौहान द्वारा
थाना गोपालपुर के ग्रामों में लोगों को भारत बंद व लॉक डाउन के पालन को सुनिश्चित करवाने हेतु लोगों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये धार्मिक अनुष्ठान, रैली, जुलूस आयोजन न करने व स्वच्छता, सावधानी रखने हेतु बताया ग्राम पाडरखेडा, डेंडरी, महेशपुर में घर, गली, मोहल्लों को सेनेटाइज किया गया। साथ ही थाना प्रभारी श्री चौहान ने संदेश देते हुए कहा कि कोरोना से हमें बचना हैं, स्वच्छता बनाये रखना हैं।