Breaking Ticker

पोहरी वन परिक्षेत्र ने गरीब जरूरतमंदों को बांटा खाद्यान्न, पहनाए मास्क

मास्क लगाएं, साबुन से हाथ साफ करें और एक-दूसरे से दूरी बनाएं तभी कोरोना पर हमारी जीत होगी
केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए देशभर में लॉकडाउन जारी है। ऐसे में गरीब बेसहारा और जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाने के लिए पोहरी वन परिक्षेत्राधिकारी केपीएस धाकड़ के मार्गदर्शन में पोहरी वन
परिक्षेत्र स्टाफ भी मानवता का फर्ज निभाने से पीछे नहीं है।
पोहरी वन मंडल द्वारा वन परिक्षेत्राधिकारी केपीएस धाकड़ के नेतृत्व में मिलकर खाद्यान्न के पैकिट बनाए जिसमें आटा, तेल, साबुन, नमक, मिर्ची शामिल हैं, जिनका आज छर्च थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा के सहयोग से ग्राम लेंगड़ा, गल्थुनी, छर्च, सरबानी के गरीब आदिवासियों वितरण किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों को थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि आपकी मदद के लिए शासन और प्रशासन तैयार है और आपके द्वारा जो सहयोग किया जा रहा है उसके लिए आपको धन्यवाद भी दे रहे हैं। पोहरी रेंजर साहब आज आपके लिए यह सामान लेकर आए हैं। वन परिक्षेत्राधिकारी श्री धाकड़ ने कहा कि आगे भी जरूरत पडऩे पर आप थाना प्रभारी जी को बता दें आपके लिए सामान भिजवाया जाएगा इसलिए आप चिंता नहीं करें। गांव में कोई भूखा और परेशान नहीं रहेगा। सभी को खाद्यान्न के अलावा मास्कों का भी वितरण करते हुए बताया कि मास्क लगाना सभी के लिए जरूरी है और सभी लोग एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखें तभी हम कोरोना महामारी से जीत सकेंगे इसलिए सावधानी जरूर रखें। इस मौके पर पोहरी वन परिक्षेत्र का स्टाफ व पुलिस बल मौजूद रहा। यहां बता दें कि इससे पूर्व पोहरी वन परिक्षेत्र द्वारा समस्त स्टाफ के सहयोग से मुख्यमंत्री सहायता कोष में 50 हजार रुपए की राशि जमा कराई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit