शिवपुरी। शिवपुरी जिले में बढ़-चढकर आगे आ रहे सेवाभावियों की श्रृंखला में जैन सोशल गु्रप शिवपुरी द्वारा आज राशन के पैकेटों का वितरण किया गया। गरीब आदिवासी बस्तियों में जाकर किए गए इस वितरण कार्य में संस्था के सभी सदस्यों ने सहयोग किया। जानकारी देते
हुए संस्था संरक्षक तेजमल सांखला एवं अध्यक्ष अभय कोचेटा ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते ठप्प पड़े काम धंधे से कई घरों में राशन सामग्री तक की व्यवस्था नहीं हैं। ऐसी जगह जहां यह मजदूर निवास करते हैं वहां राशन सामग्री पहुंचाने का काम संस्था द्वारा किया जा रहा है। संस्था के उपाध्यक्ष लाभचंद जैन, मुकेश भांडावत, मुकेश जैन मानश्री, अजय सांखला, राजेश कोचेटा, संजय सकलेचा, रीतेश जैन रोमी, अनिल सांड, नवीन भंसाली, रवि पारख, पंकज गुगलिया, वीरेन्द्र सांड सभी के सहयोग से उक्त वितरण किया गया।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







