शिवपुरी। करैरा अनुविभागीय अधिकारी डिप्टी कलेक्टर मनोज गरवाल के निर्देशन में नायब तहसीलदार कु. ज्योति लाक्षाकार द्वारा दिनारा थाना प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर, थनरा चौकी प्रभारी विनोद गौतम के साथ
मिलकर दिनारा में प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था पर पहुंचकर किसानों के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। केन्द्र प्रभारियों का निर्देशित किया कि फसल खरीदी के दौरान स्टाफ और किसानों का मास्क अथवा गमछे या रूमाल से अपना मुंह अवश्य ही ढंकें। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सभी सावधानियोंं का ध्यान रखना जरूरी है। * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







