Breaking Ticker

लो माताजी इसे लगाओ,यह कोरोना से सुरक्षा करेगा

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की पहल बुजुर्ग महिलाओं और जरूरतमंदों के लिये खुद बनाकर दिए मास्क
करैरा-  लो माताजी इसे लगाओ,यह आपको बीमारियों से बचाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साधना बैस ने अपने आसपास की बुजुर्ग महिलाओं को मास्क पहनाते हुए कहा। कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिये लोगों को सजग रहने की नसीहत के साथ अमोला सेक्टर की घसारई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता साधना बैस इन दिनों स्वयं मास्क बनाकर जरूरतमंद लोगों को देने का काम कर रहीं है।
         उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस बुजुर्ग एवं बच्चों के लिये अधिक घातक है,इसलिए अपने आसपास की बुजुर्ग महिला-पुरुषों एवं बच्चों तथा जरूरतमंद लोगों को निशुल्क मास्क वितरित कर रहे है। इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिये हमें लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। एक संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने वाले लोग भी संक्रमित हो जाते है,इसलिए कम से कम एक मीटर की दूरी रखें, क्योंकि कोरोना का वाइरस सिर्फ एक मीटर दूर तक ही हबा में फैल सकता है।
    यह एक महामारी है,किंतु हमें इससे डरने की जरूरत नहीं है,केवल सतर्क रहकर हम इस रोग को हरा सकते है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। बे-बजह घर से बाहर न निकलें। कोई भी व्यक्ति संक्रमित हो सकता है,इसलिए हमें हर व्यक्ति से दूरी बनाकर रखनी होगी। खासकर जो लोग बाहर की यात्रा करके वापस आये है उनसे विशेष दूरी बनाकर रखना है तथा अपने हाथों को बार बार साबुन-पानी से अच्छी तरह से धोना है।
Attachments area

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit