Breaking Ticker

आदिवासी बाहुल्य ग्राम चिटोरीखुर्द में 50 जरुरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित किया

सामाजिक दूरी बनाये रखें एवं साबुन से अच्छी तरीके से बार-बार हाथ धोए 
शिवपुरी। स्वयं सेवी संस्था शक्तिशाली महिला संगठन शिवपुरी की आपदा प्रबंधन सूखा राशन राहत टीम ने आदिवासी बाहुल्य ग्राम चिटोरीखुर्द का दौरा किया यहा से मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती उर्मिला मोगिया ने टीम को अवगत कराया कि यहा 50 आदिवासी परिवारों को सूखा राशन की बहुत आवश्यकता हैं क्योकि इन आदिवासी परिवारो को कहीं से भी कोई मदद नही मिली है और सभी आदिवासी परिवार कच्ची झोपड़ियो में निवास करते है। संस्था की टीम ने कल शाम को गांव का दौरा किया एवं पाया कि जो मिनी कार्यकर्ता द्वारा अवगत कराया गया था वही स्थिति देखने को मिली संस्था के संयोजक रवि गोयल ने तत्काल निर्णय लिया कि इन 50 आदिवासी परिवारों को 50 राशन की किट तत्काल भेजने का निश्चय किया। इसके बाद संस्था की टीम ने सर्वप्रथम गांव में पहंुचकर सामाजिक दूरी बनी रहे इसके लिए 2 मीटर की दूरी से 25 गोले बन बाये इन गोलों को संस्था की टीम ने खुद बनाया एवं इसके बाद सर्वप्रथम जरुरत मंद आदिवासी परिवारों को 25 -25 करके गोलों में खड़ा किया फिर साबुन से हाथ धोने का सन्देश दिया कि सभी को दिन में कम से कम 5 बार अच्छे से हाथ धोना है। घर से किसी जरुरी काम से जाना हो तो मास्क लगाकर ही जाना हैं एवं कही भी जाये तो सामाजिक दूरी का विशेष ख्याल हमको रखना हैं जिससे कि हम इस वैश्विक कोरोना महामारी सकंमण से बचे रहे और दुसरे लोगों को भी ये संक्रमण न हो।  स्वंय सेवी संस्था शक्तिशाली महिला संगठन ने अपनी टीम व मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती उर्मिला मोगियां के सहयोग से इन 50 आदिवासी परिवारों को 15 दिन का राशन जिसमें कि 5 किलो आटा, 2 किलो चावल, साबुन 2, विस्किट्स पैकेट 2 , तेल 1 लीटर, मसाले में धनिया मिर्ची, हल्दी 100 ग्राम एवं नमक 1 किलो , एवं  तुअर दाल 1 किलो प्रदान की । यह राशन पाकर कच्चे घरों में रहने वाले आदिवासी परिवार खुशी से झूम उठे एवं उन्होने कहा कि हम कोरोना को जरुर मात देगें। । संस्था के आपदा राहत के संयोजक  रवि गोयल ने बताया कि संस्था की टीम इस कोविड 19 की लड़ाई में सुबह 6 बजे से तैयार हो जाती है और जरुरतमंदों को सूखा राशन व अन्य कोई जरुरत होती है तो उसे पहुंचाने के लिए निकल पड़ती संस्था  की टीम 01 अप्रेल से लगातार इस आपदा में राहत के कार्य में लगी हैं एवं जब जरुरतमंद के पास हम सहायता लेकर जाते है तो हम उनको धन्यवाद ज्ञापित करके आते हैं और जरुरतमंद की आखों में खुशी के आसूं देखकर पूरी थकान मिट जाती हैं इसके साथ  संस्था ने सूखा राहत राशन लेने वाले हर आदिवासी परिवार को आवश्वत किया कि आपकी पहचान व फोटो कहीं भी सार्वजनिक नही किये जायेगें।
Attachments area

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit