सीएमएचओ को सैम्पल के तौर पर भेंट की पाँच किटें
शिवपुरी। देश में लगातार कोरोना संकट गहराता जा रहा है और कोरोना से संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसी बीच कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मी भी कई तरह के खतरों में घिरे नजर आ रहे हैं। इसी को देखते हुए लॉयन्स क्लब इंटरनेशनल द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में एक अद्वितीय कदम उठाया है। जिला अस्पताल शिवपुरी के डॉक्टर सहित समस्त स्वास्थ्यकर्मी जो दूसरों की सुरक्षा के लिए दिन रात लड़ रहा है, उसकी सुरक्षा के लिए पीपीई किट तैयार करवाई हैं। लॉयन्स इंटरनेशनल के गवर्नर अशोक ठाकुर के अथक प्रयास, मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर शिवपुरी जिला अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है। गुरूवार को गवर्नर अशोक ठाकुर द्वारा सेम्पल के तौर पर पाँच पीपीई किट जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्जुनलाल शर्मा को भेंट की गई। श्री ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार से 3 मई तक जिला अस्पताल में जितनी भी पीपीई किटों की आवश्यकता होगी लॉयन्स क्लब इंटरनेशनल की ओर से पूरी की जाएगी। अशोक ठाकुर की इस पहल ने उन्हें एक सच्चे कोरोना फाइटर्स की कतार में लाकर खड़ा कर दिया है। यहां बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब अशोक ठाकुर विपदा के समय इस तरह का सराहनीय कार्य कर रहे हों, इससे पूर्व भी उनके द्वारा चंबल संभाग में आई भीषण आपदा में लाखों लोगों के लिए कच्चा राशन सहित राहत सामग्री पहुंचाकर एक मिशाल पेश कर चुके हैं।