Breaking Ticker

पुलिस अधीक्षक की हिदायत- लॉकडाउन के दौरान बेवजह सड़कों पर निकलने वालों पर होगा मुकदमा दर्ज

शिवपुरी। कोरोना जैसी महामारी के चलते देशभर में लगाए गए लॉकडाउन को लेकर शिवपुरी पुलिस सख्त हो गई है। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने शहरवासियों से अपील की है कि वह 14 अप्रैल तक अपने घरों में ही रहें। अगर कोई बेवजह घरों से बाहर निकलता है तो अब उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। एसपी चंदेल का कहना है कि शहर में बाइकों का परिचालन पूर्णत: बंद करने के आदेश दिए गए हैं। अगर कोई भी इसका उल्लंघन करता है तो उसकी बाइक जप्त कर उस पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया जाएगा। बाइक का उपयोग गंभीर परिस्थिति मेें ही किए जाने पर छूट है। जबकि राशन और दवाई लेने के लिए परिवार के किसी भी एक व्यक्ति को पैदल जाने की छूट दी गई है। अगर इसके बाद भी कोई इसका उल्लंघन करता है तो उस पर मजबूरन कायमी की जाएगी।
एसपी का कहना है कि शहर बहुत छोटा है और समस्या बहुत गंभीर है। अगर लोग लॉकडाउन का पालन नहीं करेंगे तो कानून को उन्हें मजबूरन लॉकडाउन का पालन कराना पड़ेगा। इसलिए घरों में रहे और सुरक्षित रहें। अपने आप को स्वस्थ्य रखें और दूसरों के भी स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit