Breaking Ticker

पुलिस ने बढ़ाई सख्ती: लगातार जागरुकता के बाद भी नहीं रुकने वाले 16 लोगों पर एफआईआर, पिछोर पुलिस की कार्यवाही

शिवपुरी। दिल्ली के निजामुद्दीन में कोरोना वायरस का केन्द्र बने मरकज में शामिल होने गए मध्यप्रदेश के 107 लोगों की पुष्टि होने के बाद पूरे प्रदेश को हाई अलर्ट पर रख दिया है। मरकज कांड से सबक लेते हुए शिवपुरी पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर नजर रखना शुरू कर दी है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से निपटने की तैयारी कर ली है। कल इसी कड़ी में पिछोर पुलिस ने काली पहाड़ी में एक मंदिर पर आयोजित जबारे कार्यक्रम में शामिल 16 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने सभी 16 आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 188, 269, 270, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार काली पहाड़ी गांव में स्थित शिव मंदिर पर नवरात्रि के चलते प्रतिवर्ष होने वाले जबारे कार्यक्रम को आयोजनकर्ताओं ने देश में आई भीषण आपदा के बाद लगाई गई रोक के दौरान आयोजित करने का निर्णय लिया और बिना किसी अनुमति के वहां कार्यक्रम आयोजित किया। बताया जाता है कि कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोग वहां एकत्रित हुए। जिसकी जानकारी लगने पर पुलिस ने भीड़ को तितर बितर कर दिया। लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग वहां जमा होते रहे। जिन्हें पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। जिन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया उनमें- उमेश पुत्र लालाराम पाल, कृष्णपाल जाटव, नीरज पुत्र अच्छेलाल लोधी, गोठी पुत्र सुंदर सैन, धनीराम पुत्र रामसेवक लोधी, भूपेंद्र पुत्र निवास लोधी, देवकीनंदन वंशकार, रामचरण पुत्र कल्लू जाटव, कमलसिंह पुत्र रामरत्न लोधी, लखन पुत्र रामप्रसाद लोधी, लखन पुत्र वृंदावन लोधी, रामकुमार पुत्र सूरज लोधी, राजधर पुत्र बैजनाथ लोधी, रामकिशन पुत्र घंशुलोधी, मूंगा पुत्र रामप्रसाद लोधी, काशीराम पुत्र राजाराम लोधी एवं अन्य लोग शामिल थे।
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में झगड़ा करने वाले 16 लोगों पर कायमी
जिले के सिरसौद और पोहरी थाने में पुरानी दुश्मनी के चलते झगड़ा कर रहे 16 लोगों पर पुलिस ने क्रॉस कायमी की है। पहली घटना सिरसौद के ग्राम कोढ़ावदा की है। जहां धारा 144 लगी होने के बाद भी गांव के दो परिवारों के सदस्य खेतों पर एकत्रित हुए और वह पुरानी रंजिश के चलते आपस में झगड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस कायमी कर ली है। साथ ही दोनों पक्षों पर धारा 144 के उल्लंघन का भी प्रकरण कायम किया है। झगडऩे वाले दोनों परिवारों की रिपोर्ट पुलिस ने लिखी। जिसमें बलराम पुत्र खेरू परिहार की रिपोर्ट पर से आरोपी देवेंद्र रावत, अरविंद रावत, कलूआ रावत और मटरम रावत के खिलाफ भादवि की धारा 323, 294, 506, 34, 188 सहित 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(व्हीए) एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया है। मारपीट के दौरान स्वयं फरियादी बलराम परिहार सहित कमला बाई और नंदन सिंह घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने दूसरे पक्ष के देवेंद्र पुत्र ब्रजमोहन रावत की रिपोर्ट पर से आरोपी बलराम परिहार, नारायण परिहार, दयाराम परिहार और नंदन परिहार के खिलाफ भादवि की धारा 323, 294, 506, 34 सहित 188 की कायमी की है। इस घटना में फरियादी देवेंद्र को चोटें आई है। दूसरी घटना पोहरी के देवरीखुर्द गांव में घटित हुई। जहां दो परिवार लॉकडाउन होने के बाद भी घरों से बाहर निकले और आपस में झगड़ गए। पुलिस ने सुनील पुत्र भागचंद्र धाकड़ की रिपोर्ट पर से सुरेंद्र धाकड़, कल्याण धाकड़, जितेंद्र धाकड़ और ब्रजलाल धाकड़ के खिलाफ भादवि की धारा 323, 294, 506, 34 सहित 188 के तहत कायमी कर ली है। जबकि सुरेंद्र पुत्र ब्रजलाल धाकड़ की रिर्पोट पर से सुनील धाकड़, भागचंद धाकड़, मंगल सिंह धाकड़ और उदय धाकड़ के खिलाफ उन्हीं धाराओं में क्रॉस कायमी कर ली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit