कोरोना फाइटर सुरक्षा और सफाईकर्मियों को कराया नाश्ता
शिवपुरी। वैसे तो शिवपुरी जिले में दर्जनों की संख्या में समाजसेवी संस्थाएं संचालित हो रही है। जिनके द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यों की खबरों समाचार पत्रों के माध्यम से फोटो सहित देखने को मिलती हैं, लेकिन आज जब शिवपुरी सहित पूरा देश कोरोना के संक्रमण और संकट से जूझ रहा है तब शिवपुरी शहर में गिनी चुनी ही सामाजिक संस्थाएं जरूरतमंदों की सहायता की मदद के लिए आगे निकलकर मानव सेवा का मोर्चा संभाले हुए हैं जिन्हें आसानी से उंगलियों पर गिना जा सकता है। इन्हीं सामाजिक संस्थाओं में से एक है कुशवाह एकता संगठन। इस संगठन के सदस्यों द्वारा विगत 13 दिनों से प्रतिदिन जरूरतमंदों को भोजन कराया जा रहा है।
संस्था के सदस्यों द्वारा आज हम सभी की सुरक्षा की कमान संभाले हुए पुलिसकर्मियों एवं शहर की सफाई व्यवस्था की कमान संभालने वाले सफाईकर्मियों को नाश्ता का प्रबंध किया। खासबात यह है कि इस लॉकडाउन के कारण कई परिवार ऐसे है जिन्हें एक टाइम का भोजन नहीं मिल पा रहा। ऐसे समय में संगठन के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन शहर की अलग-अलग बस्ती में जाकर भोजन के पैकेट बांटे जाते है। अभी तक संगठन ने 13 दिनों तक लगातार राहगीरों और आदिवासी बस्तियों में जाकर भोजन वितरित किया। संगठन ने समाज के प्रमुख व्यक्तियों के सहयोग से और पदाधिकारियों की मेहनत से इस नेक कार्य को किया जा रहा है।