शिवपुरी। थाना प्रभारी नरवर डीएसपी प्रियंका पांडे को सूचना मिली की एक मार्शल क्रमांक एमपी 07 टीए 0198 में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है और इस समय ग्राम बरखाड़ी तरफ आ रही है सूचना पर से थाना प्रभारी नरवर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखविर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना हुई, पुलिस टीम द्वारा ग्राम बरखाड़ी में पहुंचकर तलाश करने पर उक्त नंबर की गाड़ी नहीं मिली, थोड़े समय पश्चात गोपलिया गांव के शासकीय स्कूल के पास पहुंचकर चेकिंग शुरू की, चेकिंग के दौरान मुखबिर के बताए नंबर की मार्शल कार आते दिखी जिसे रोककर चेक किया गया तो उसमें से 400 क्वार्टर देसी प्लेन मदिरा, 900 क्वार्टर मसाला देसी मदिरा तथा 24 नग ब्लैकफोर्ट बीयर की बोतल कुल 104560 रुपए की मिली आरोपीगणों के कब्जे से मिली अवैध शराब एवं मार्शल कार कीमत 250000 रुपए की विधिवत जप्त कर आरोपियों मेहरबान जाटव पुत्र ख्याली जाटव उम्र 38 साल निवासी फॉरेस्ट चुंगी नाका के पास नरवर तथा महेंद्र उर्फ कली पुत्र कैलाश नारायण शिवहरे उम्र 38 साल निवासी मगरोनी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







