Breaking Ticker

बैराड़ पुलिस ने अवैध शराब के साथ चार आरोपियों को दबोचकर एक बालेरो की जप्त

शिवपुरी। थाना प्रभारी बैराड़ उ.नि. उमेश उपाध्याय को अवैध शराब के परिवहन एवं  बिक्री की सूचना मुखबिर द्वारा प्राप्त हुई है सूचना पर से थाना प्रभारी बैराड़ द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों  के मार्गदर्शन में पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा भौराना तिराहा बैराड़ मोहना रोड़ पर चेकिंग लगाई, चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक बोलेरो कार क्रमांक एमपी 33 सी 7843 आते दिखी, जिसे रोककर पुलिस टीम की मदद से तलाशी ली गई तो उसमें चार व्यक्ति बैठे थे जिनके कब्जे से 11 पेटी जिसमें 550 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के कीमत 49000 रू एवं एक जायलो कार क्रमांक बोलेरो कार क्रमांक एमपी 33 सी 7843 ,कुल मश्रुुका 9,43000 रू की विधिवत जप्त कर आरोपीगण 1. महेन्द्रसिह रावत पुत्र बृजमोहन रावत उम्र 28 साल निवासी ग्राम सेमरखेडी थाना गोवर्धन, 2. अनिल कुमार व्यास पुत्र दयालचन्द्र व्यास उम्र 40 साल निवासी बैराड, 3.हरिवल्लभ पुत्र बुद्धुराम धाकड़ उम्र 45 साल निवासी ग्राम धींगपुर हाल वस स्टेण्ड के पास बैराड, 4.दीपक पुत्र मुरारी लाल शिवहरें उम्र 27 साल निवासी वार्ड क्रमांक 09 बैराड के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit