Breaking Ticker

बिजरौनी क्रिकेट टूर्नामेंट के फायनल पर अशोकनगर ने जमाया कब्जा

विजेता को 31 हजार और उपविजेता को 15 हजार का दिया पुरस्कार

शिवपुरी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बदरवास क्षेत्र के ग्राम बिजरौनी में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पूर्व जनपद अध्यक्ष धनपाल सिंह यादव, बदरवास नगर पंचायत उपाध्यक्ष भूपेन्द्र यादव भोला एवं बिजरौनी ग्राम पंचायत के सरपंच जयपाल सिंह यादव के सहयोग से किया जा रहा है। टूर्नामेंट का फायनल मुकाबला शुक्रवार को गुना ए टू जेड और अशोकनगर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। गुना ए टू जेड ने पहले बेटिंग करते हुए 15 ओवर में 105 रन बनाए। जबाव में उतरी अशोक नगर क्रिकेट क्लब ने आसानी से 12.2 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अशोकनगर के इगरिश को नोट आउट 50 रन बनाने पर मिला। जबकि मैन ऑफ द सीरिज गुना ए टू जेड के समर को दिया गया। टूर्नामेंट की विजेता टीम अशोकनगर क्रिकेट क्लब को 31 हजार रुपए का पुरुस्कार धनपाल सिंह यादव और बदरवास नगर पंचायत उपाध्यक्ष भूपेन्द्र यादव भोला की ओर से दिया गया जबकि उपविजेता टीम गुना ए टू जेड को बिजरौनी सरपंच पंचायत जयपाल सिंह यादव द्वारा दिया गया है। आयोजकों में हरिओम किरार, लक्ष्मण किरार, विष्णु किरार, चीनू महाराज, पीपी कृष्ण भान यादव एवं समस्त ग्रामवासी शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit