शिवपुरी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुना में आए हुए थे। इस दौरान शिवपुरी जिले भी उनके समर्थकों ने पहुंचकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में रिटायर्ड डीएसपी एवं कांग्रेस नेता नरेन्द्र आर्य ने कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर बजरंगढ़ टोल पर फूल माला पहनाकर श्री सिंधिया का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में श्री आर्य के अलावा देवेंद्र गुप्ता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुना, अर्जुनसिंह इकलौदिया जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग शिवपुरी, सुमित यादव, राजू यादव, राजेन्द्र ग्वाल सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077








