शिवपुरी। प्रज्ञा हिन्दी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट फिरोजाबाद द्वितीय प्रज्ञा सम्मान समारोह में शिवपुरी के डॉ. महेन्द्र अग्रवाल को उनके कहानी संग्रह चल खुसरो घर आपने के लिए श्री दिलीप जिन्दल स्मृति कथा श्री सम्मान प्रदान किया जाएगा। ट्रस्ट के प्रबंध-सचिव कृष्ण कुमार कनक ने बताया कि चयनित विभूतियों का सम्मान, श्री रामचन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम, फिरोजाबाद में 29 मार्च 2020 को किया जाएगा। गत माह भी राजधानी की अग्रणी सांस्कृतिक संस्था अभिनव कला परिषद द्वारा डॉ. महेन्द्र अग्रवाल को उनकी साहित्य समाराधना हेतु अभिनव शब्द शिल्पी अलंकरण से विभूषित कर सम्मानित किया था। डाँ. महेन्द्र अग्रवाल की विविध विधाओं की 20 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







