शिवपुरी। बार बार दिन ये आए आप जिएं हजारों साल....हैप्पी बर्थडे टू यू गाने के साथ सुरवाया थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश नरवरिया को जन्मदिन की स्टाफ ने शुभकामनाएं देते हुए केक काटा। सहयोगी स्टाफ के सभी सदस्यों ने केक खिलाकर एवं माला पहनाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की भगवान से प्रार्थना की। थाना प्रभारी का बुधवार को 38 वां जन्मदिन था और उन्होंनेे अपना जन्मदिन परिवार के साथ न मनाते हुए थाने के स्टाफ के साथ मनाने का निर्णय लिया। इसी जन्मदिन के मौके पर स्टाफ द्वारा अपने थाना प्रभारी के जन्मदिन को अच्छे से मनाने के लिए पूरी तैयारियां की गई। यहां बता दें कि दिनेश नरवरिया को शिवपुरी जिले में आए हुए अभी एक वर्ष भी पूर्ण नहीं हुआ है, लेकिन इसके बावजूद भी बहुत कम समय में उन्होंने अपनी कार्यशैली से न केवल लोगों को प्रभावित किया है, बल्कि अपने वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास भी जीता है। इसी के चलते उन्होंने जिले में पहली बार सुरवाया थाने की कमान सौंपी है। इस जिम्मेदारी को वह बखूबी से निभा रहे हैं।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







