Breaking Ticker

बड़ी खबर: पंचायत चुनाव को लेकर अब बुद्धू जाटव को उतारा मौत के घाट


खेत की रखवाली करने बुद्धू जाटव खेत पर गया था तभी झोंपड़ी में सोते समय की निर्मम हत्या
मामला सुरवाया थाना क्षेत्र के ग्राम बूढ़ीबरौद का

शिवपुरी। प्रदेशभर सहित शिवपुरी जिले में अभी केवल पंचायत चुनावों को लेकर सिर्फ आरक्षण तय हुआ है, लेकिन फिर भी इस सरपंच पद को लेकर जिले में आज खनियांधाना क्षेत्र के बाद बूढ़ीबरौद में दूसरा हत्याकाण्ड का मामला सामने आया है। सुरवाया थाना क्षेत्र के ग्राम बूढ़ीबरौद निवासी बुद्धू जाटव की आज रात्रि खेत पर स्थित झोंपड़ी में निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव को लेकर कल रावत एवं जाटव पक्ष के लोगों में विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि रावत पक्ष के लोगों ने विवाद के समय कहा था कि आज तेरा आखिरी दिन है इसके बाद रात्रि में बुद्धू जाटव अपने खेत की रखवाली करने के लिए चला गया और रात्रि में वहीं झोंपड़ी में सो गया। आज सुबह झोंपड़ी में बुद्धू जाटव की लाश मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मृतक के गले में निशान है इससे आशंका है कि आरोपियों ने गला घोंटकर बुद्धू को मौत के घाट उतारा होगा। घटना की सूचना मिलने पर सुरवाया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मौका मुआयना कर जांच पड़ताल में जुटी है है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit