Breaking Ticker

दौड़कर मासूम स्कूल बस से टकराया, ड्रायवर की सतर्कता से सुरक्षित


शिवपुरी। फतेहपुर क्षेत्र स्थित सरस्वती विद्यापीठ स्कूल के सामने एक दुखद हादसा हो सकता था, लेकिन बस ड्रायवर की सतर्कता से यह हादसा टल गया और बस की चपेट में आने से मासूम बस गया। हुआ कुछ यूं कि आज बुधवार की सुबह करीब 9 बजे गीता पब्लिक स्कूल की बस क्रमांक 18 छात्र-छात्राओं को बिठाकर स्कूल के लिए ले जा रही थी। उसी समय जैसे ही बस विद्यापीठ स्कूल के सामने से गुजरी तो अचानक ही पाँच-छह वर्ष का एक मासूम बच्चा दौड़ते ही बस की ओर आ गया। बस चालक ने अपनी सजगता का परिचय देते हुए बस को तुरंत ही कंट्रोल कर लिया, लेकिन फिर भी बच्चा बस से टकरा गया और वह नीचे गिर गया। इसके बाद तुरंत ही स्टाफ ने बच्चे को उठाया इसी बीच परिजन भी मौके पर आ गए। सुखद पहलू यह रहा है कि बस चालक के नियंत्रण से बच्चे के यहां किसी तरह की चोटें नहीं आई। फिर भी परिजन एवं बस स्टाफ बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका चैकअप कराया गया, जो अब पूरी तरह सुरक्षित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit