तेंदुआ थाने में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
केदार सिंह गोलिया
शिवपुरी। हमें अपने जीवन का मूल्य समझाना होगा, सड़क पर लापरवाही बरतने से अपनी जान के साथ दूसरों की जान भी खतरें में आ सकती है। हमें स्वयं से यातायात नियमों के पालन करने की शुरूआत करनी चाहिये, उक्त बात तेंदुआ थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने सड़क सुरक्षा के तहत तेंदुआ थाने में आयोजित कार्यक्रम के तहत कही। श्री चौहान ने देश में सड़क दुर्घटनाओं से हो रहे अकाल मृत्यु को चिंताजनक बताया। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के दो विशेष कारण लोगों में जागरूकता की कमी एवं यातायात नियमों का पालन नहीं करने को बताया है। तेंदुआ थाना परिसर में यातायात के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पहले श्री चौहान ने सभी को यातायात के नियमों के प्रति जागरुक किया इसके बाद स्टाफ के साथ हेलमेट पहनकर बाइक रैली का आयोजन किया गया। यहां बता दें कि पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में जिलेभर में पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आमजन को यातायात के नियमों के प्रति जागरुक किया जा रहा है, साथ ही बाइक चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट बंधाने की समझाइश दी जा रही है।