Breaking Ticker

शब्दों का जादूगर माना जाता था अटल जी को: प्रहलाद भारती

केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेतृत्व के अनुसार भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की जयंती को सभी मंडल स्तर पर सुशासन दिवस व सेवा कार्य कर मनाने का निर्णय लिया गया था जिसमें शिवपुरी जिले के सभी मंडलों में आज अटल जी की जयंती को मनाया गया। इसी क्रम में बैराड़ मंडल में अटल जयंती के अवसर पर पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी को शब्दों का जादूगर माना जाता था घुर विरोधी भी उनकी बाकपुटता और तर्कों के कायल रहे। सन 1994 में केंद्र की कांग्रेस सरकार ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग में भारत का पक्ष रखने वाले प्रतिनिधिमंडल की नुमाइंदगी की जिम्मेदारी उनको सौंपी थी जिसका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया। किसी सरकार का विपक्षी नेता पर इस हद तक भरोसा को पूरी दुनिया में आश्चर्य से देखा गया था अपने पराए का भेद किए बिना उनमें सच कहने का अजब साहस था। इस मौके पर बैराड़ नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit