शिवपुरी। प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस मध्यप्रदेश मानसिंह फौजी ने शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी से भोपाल पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान श्री फौजी ने करैरा विधानसभा क्षेत्र के कई पिछड़े हुए क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में शिक्षकों की कमी के बारे में बताया। शिक्षामंत्री ने इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए श्री फौजी को शीघ्र ही शिक्षकों के रिक्त पड़े स्थानों को भरने का आश्वासन दिया, साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आए इसके भी प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा श्री चौधरी ने जल्द ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश देने का भी संदेश दिया।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







