Breaking Ticker

सुशासन दिवस के रूप में मनाया नगर मंडल द्वारा अटल जी का जन्मदिन


केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। भाजपा कार्यालय कोठी नंबर 1 पर सुशासन दिवस के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस मनाया गया। हमेशा के लिये आदर और सम्मान देने के लिये सुशासन दिवस के रूप में 25 दिसम्बर को अटल जी के जन्मदिन को घोषित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथिगण सहित भाजपा नेताओं द्वारा अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्वर्गीय वाजपेयी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष श्री बाथम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाना सम्मान की बात है।
उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन व व्यक्तिगत जीवन में देश विकास के लिए निरंतर कार्य किए। इसके चलते वह सदैव हम सब के बीच जीवित रहेंगे। अटल जी के जीवन पर भाजपा जिलामहामंत्री राजकुमार खटीक, भाजपा उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, अनुराग अष्ठाना सहित अन्य वक्ताओं ने भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी द्वारा किया गया, जबकि मंच का संचालन महामंत्री हरिओम राठौर बतासे वालों द्वारा किया गया। जबकि अटल जी की कविता का वाचन आशुतोष शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष भानू दुबे, विधायक प्रतिनिधि संजय गौतम, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान, भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit