कलेक्टर से लेकर पुलिस तक लगा चुका है पीडि़त न्याय की गुहार
शिवपुरी। करैरा अनुविभाग अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत टोड़ा पिछोर में रहने वाला महेश कुमार पुत्र रामदयाल जाटव के पास जीवन यापन के लिए एकमात्र जमीन सर्वे नंबर 186 पर स्थित है। लेकिन दबंग सपेरों की मनमानी और हठधर्मिता के कारण उक्त जमीन भी आज महेश कुमार के पास नहीं है और सपेरों द्वारा उस पर अवैध रूप से कब्जा कर हथिया लिया गया है। अपनी जमीन का मालिकाना हक पाने के लिए महेश कुमार आज दर-दर की ठोकरें खाता फिर रहा है। पुलिस अधीक्षक से लेकर कलेक्टर तक के पास पीडि़त न्याय की गुहार ला चुका है, लेकिन आज दिनांक तक न्याय नहीं मिल सका है।
जानकारी के अनुसार महेश कुमार जाटव के स्वामित्व व आधिपत्य की कृषि भूमि सर्वे नंबर 186 पर ग्राम टोडा पिछोर में स्थित है। महेश कुमार जाटव ने कलेक्टर को दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि उक्त भूमि पर करीब एक वर्ष पूर्व हरीसिंह पुत्र रोशनलाल, ऊदल पुत्र भैरो, सिंधी पुत्र रोशन, मीना पत्नी सिंधी, गुड्डा पत्नी उदल, राजू चौहान (सरपंच) पुत्र लखन चौहान निवासीगण टोडा पिछोर द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। जिससे परेशान होकर पीडि़त ने 9 जुलाई 2019 को न्यायालय तहसीलदार में आवेदन किया। इसके बाद धारा 250 का आदेश दिनांक 28 नवम्बर 2019 को पारित किया। इसके बावजूद भी सपेरों द्वारा कब्जा नहीं हटाया गया। पीडि़ता ने प्रशासन से मांग की है कि उसे जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए।
सरपंच ने लगवा दिया हैंडपंप
महेश कुमार जाटव ने बताया कि मेरी जमीन के आसपास कहीं कोई बस्ती नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भी सरपंच द्वारा हैंडपंप लगवाने के लिए बोर करवा दिया। पीडि़त का आरोप है कि तत्समय पीडि़त ने करैरा थाने में शिकायती आवेदन भी दिया, लेकिन बलपूर्वक हैंडपंप लगवाने की तैयारी की जा रही है।
झूठे मामलों में फंसाने की मिल रही धमकी
पीडि़त का आरोप है कि कब्जाधारियों द्वारा मुझे व मेरे परिवार को फंसाने के लिए साजिश करते रहते हैं। महेश ने बताया कि 1 दिसम्बर को ही शाम 4 बजे सपेरों ने अपनी झोपडिय़ों में आग लगाकर मेरे खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। जब मैंने सपेरों से बात की तो उनके द्वारा मेरे साथ गालीगलौंच करते हुए मारपीट कर दी। ।