Breaking Ticker

नरवर विकासखण्ड में 132/33 केव्ही विद्युत केंद्र स्थापित किया जाएगा: श्री सिंधिया

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया भूमिपूजन
शिवपुरी। क्षेत्र में निर्वाध विद्युत आपूर्ति के लिए 132/33 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र स्थापित किया जाएगा। लगभग 16 करोड़ की लागत से बनने वाले विद्युत उपकेंद्र का शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भूमिपूजन किया। उनके मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम सम्पन हुआ। इस भूमिपूजन समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री और जिले के प्रभारी प्रद्युम्न सिंह तोमर, करैरा विधायक जसमंत जाटव, पोहरी विधायक सुरेश राठखेड़ा, जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सिंह राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
नरवर के शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय में आयोजित समारोह को पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संबोधित करते हुए कहा कि इस विद्युत केंद्र के बनने से लगभग 75 ग्रामों की जनता को लाभ मिलेगा और 90 हजार किसानों को खेती में सहयोग मिलेगा। किसानों को लाइट और पानी मिलने से समय पर सिंचाई हो सकेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि सिंचाई डिवीजन को नरवर, करैरा से कहीं और विस्थापित नहीं किया जाएगा। जल्द डॉक्टरों की कमी पूरी होगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए शिवपुरी में लगभग 190 करोड़ की लागत से मेडीकल कॉलेज खोला गया है। और जल्द ही जिले में चिकित्सकों  की कमी पूरी की जाएगी।

भावखेड़ी के पीडि़त परिवार को 1-1 लाख की आर्थिक सहायता
पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भावखेड़ी में दो दलित बच्चों की मृत्यु की घटना पर परिवार के प्रति अपनी सुहानुभूति व्यक्त की और स्वयं की और से परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है। उन्होंने बच्चों के परिजनों को 1-1 लाख रुपये की सहायता दी है। उल्लेखनीय है कि पीडि़त परिवार को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे दी गयी है। और निवास भी उपलब्ध कराया गया है।

विकास के लिए तत्पर होकर काम कर रही है सरकार- मंत्री श्री तोमर
खाद्य मंत्री श्री प्रदुम्न सिंह तोमर ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नही छोड़ी जाएगी। क्षेत्र के विकास के लिए सरकार तत्पर होकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विधवा पेंशन की राशि ६०० रुपये की गई है। कोई भी विधवा पेंशन पाने से वंचित नही रहेगी। कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। उनका लाभ आमजन को मिलना चाहिए। ग्रामीण स्तर पर तैनात अमला आमजनों को जानकारी दे और उन्हें लाभ प्रदान करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit