Breaking Ticker

किसानों के संकट के समय में आज प्रदेश के मुख्य मंत्री कमलनाथ को किसानों के साथ खड़े होने की फुर्सत नहीं

किसान आक्रोश आंदोलन के तहत दिया धरना, राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन
केदार सिंह गोलिया 7999366077
शिवपुरी। प्रदेश के किसानों के संकट के समय में आज प्रदेश के मुख्य मंत्री कमलनाथ को किसानों के साथ खड़े होने की फुर्सत नही है। भाजपा सरकार के समय में शिवराज सिंह चौहान किसानों के हर संकट में साथ में खड़े नजर आते थे लेकिन वक्त है बदलाव का नारा देकर कांग्रेस सरकार ने किसानो के साथ बड़ा धोखा किया है। किसानों की फसलों के हुऐ नुकसान का अभी तक आंकलन नही किया गया है। दस दिन में किसानों का कर्जा माफ करने का वायदा करके कमलनाथ वादा भूल गये बरसात में फसलों के हुये नुकसान मुल्यांकन अभी तक नही किया गया बिजली बिल आधा करने की घोषणा सिर्फ घोषणा ही रह गयी जनता अपना आवेदन और बिजली का बिल लेकर कार्यालयों के चक्कर लगा रही है, उक्त बात आज किसान आक्रोश आंदोलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कलेक्ट्रेट के सामने कहीं। भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी का किसान आक्रोश आंदोलन भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी के नेतृत्व में आज कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया।
विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार ने सिर्फ एक उद्योग चला रखा है वह है ट्रांसफर उद्योग। 72 साल के इतिहास में किसी भी सरकार ने इतना भ्रष्टाचार नहीं किया जितना मध्य प्रदेश के 3 महीने के कार्यकाल में ही मुख्यमंत्री के ओ एस डी से करोड़ों रुपए बरामद किया इससे यह सिद्ध होता है कि मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ट्रांसफर उद्योग चलाकर आकाण्ड भ्रष्टाचार में डूबी है। कार्यक्रम का संचालन रामस्वरुप रिझारी ने किया। किसान आक्रोश आंदोलन को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक पोहरी नरेंद्र विरथरे, पूर्व राज्यमंत्री राजू बाथम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, सोनू बिरथरे प्रीतम लोधी आदि ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पैनलिस्ट धैर्यवर्धन शर्मा ओम प्रकाश शर्मा अजीत जैन, रामस्वरूप रिझारी, जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप मुदगल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान, विधायक प्रतिनिधि संजय गौतम, मीडिया प्रभारी डॉ राकेश राठौर, नगर मंत्री विपुल जैमिनी, जिला महामंत्री राजकुमार खटीक, बीनू शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष धनपाल यादव, गगन खटीक, नगर मंडल अध्यक्ष भानु दुबे, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री संजय कुशवाह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश रावत, जिला कार्यालय मंत्र अमित भार्गव, श्रीरामू बिंदल, नवाब सिंह कुशवाह, केपी परमार, डॉ तुलाराम यादव, कल्याण सिंह यादव, विपिन खेमरिया,  रामू बिंदल, सुरेश सोनी राधेश्याम बंसल, महेश धाकड़,  पृथ्वीराज जादोन सरोज धाकड़ लक्ष्मी जाटव प्रभात मिश्रा, जयदीप कुशवाहा डॉक्टर सतीश भार्गव रामबाबू मंगल, डॉक्टर सतीश भार्गव, लव अग्रवाल अजय रघुवंशी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सरकारी खजाने का दुरुपयोग कर रही है कमलनाथ सरकार: प्रहलाद भारती

पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि जब से कमलनाथ की सरकार आई है तब से ना ही तीर्थ दर्शन योजना लाडली लक्ष्मी योजना मुख्यमंत्री कन्यादान योजना बच्चियों को लैपटाप साइकिल ड्रेस और संबल जैसी योजनाओं को बंद कर करने का काम मध्य प्रदेश की सरकार कर रही है जबकि इसके विपरीत सरकार के खजाने से मंत्रियों के बंगले सबारने में रुपयों का दुरुपयोग कमलनाथ की सरकार कर रही है।

सरकार ने युवाओं के साथ नहीं किया न्याय: मुकेश चौहान
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने वचन पत्र में कहा था कि बेरोजगार युवाओं को चार हजार रुपए प्रति माह भत्ता दिया जाएगा, लेकिन मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं का तो नहीं, लेकिन अपने बेटे को सांसद बनाकर विकास जरूर कर लिया, वहीं वृद्धों के लिए तीर्थदर्शन जैसी महत्वपूर्ण योजना को बंद कर लोगों के साथ अन्याय किया है। वहीं आजकल कई मामले अखबार की सुर्खियां बन रहे हैं जैसे खाद्यान्न नहीं मिल रहा है, कन्यादान योजना का पैसा नहीं मिल रहा है। लोग खाद्यान्न दुकानें के चक्कर काटकर परेशान हो रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit