शिवपुरी। भारत विकास परिषद की तेग बहादुर शाखा द्वारा इनोवेटिव स्कूल एवं पंडित नेहरू हायर सेकेंडरी स्कूल में वर्कशॉप आयोजित की। इस दौरान लॉ स्टूडेंट रिया राठौर, लॉ स्टूडेंट शिवम शर्मा ने कानून से संबंधित जानकारी दी, साथ ही बताया कि पॉस्को एक्ट जेजे एक्ट की जानकारी दी गई। समाज सेविका समीक्षा भार्गव द्वारा बच्चों को साइबर क्राइम यातायात नियम एवं मोरल क्राइम्स के बारे मेंं कई जानकारियां दी गई। स्कूल के बच्चों ने इस कार्यशाला में कई सवाल पूछे जिसका जवाब समीक्षा भार्गव शिवम शर्मा एवं रिया राठौर द्वारा खुल कर दिया गया। इस कार्यशाला में महत्वपूर्ण बात यह उठकर आई कि बच्चों के मन में कितने सवाल जवाब होते हैं और उनमें कितनी उत्सुकता होती है उन सवालों को जानने की कार्यशाला में स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा। इस दौरान शाखा के अध्यक्ष मनीष शुक्ला एवं कार्यक्रम संयोजक संजय कुशवाहा, सचिव धर्मेंद्र राठौर आदि उपस्थित थे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077






