Breaking Ticker

CM Helpline की शिकायतों का समय पर निराकरण करने के निर्देश

cm helpline mp के लिए इमेज परिणामशिवपुरी। सोमवार को आयोजित होने वाली अंतर्राविभागीय समन्वय बैठक में सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा करते हुए अपर कलेक्टर आर.एस.बालौदिया ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों का समय पर निराकरण किया जाए। शिकायतों में सही जवाब भरा जाए। यदि कोई व्यक्ति पात्र नहीं है। उसे किसी योजना के तहत अथवा उसके द्वारा की गई मांग को पूरा नहीं किया जा सकता है, तो स्पष्ट जवाब भरें।
सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि अधिकारी स्वयं प्रतिदिन शिकायतों को देखें और शिकायतकर्ता से बात करें। यदि एल-1 स्तर पर ही शिकायतों का निराकरण किया जाएगा, तो लंबित शिकायतों की संख्या में कमी दिखेगी और जिले की स्थिति में सुधार होगा। अपर कलेक्टर आर.एस.बालौदिया ने कहा कि वर्ष 2019 को गांधी जी की 150वीं जयंती के रूप में मनाया जा रहा है। वर्ष भर गांधी जी के विचारों एवं संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सभी विभाग अपनी कार्य योजना तैयार कर लें। आगामी टीएल बैठक में इसकी जानकारी भी दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit