केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। जिला चिकित्सालय शिवपुरी में विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। इस मौके पर चिकित्सालय में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को हेण्डवॉशिंग के स्टेप के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ.पी.के.खरे, आरएमओ डॉ.राजकुमार ऋषीश्वर, उपप्रबंधक डॉ.साकेत सक्सैना, श्रीमती टीसा ओमेन, श्रीमती भगवती परमार तथा जिला चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सक एवं कर्मचारियों के साथ-साथ सीएचओ विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।







