Breaking Ticker

अपने दायित्व को निष्ठापूर्वक निभाने पर डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद को मिला प्रशंसा पत्र

शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत संसदीय क्षेत्र गुना 04 के निर्वाचन में डिप्टी कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद द्वारा निर्वाचन के सौंपे गए कार्यों को निष्ठापूर्वक संपादित कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी ने प्रशंसा पत्र प्रदाय कर शुभकामनाएं दी। 
श्रीमती अनुग्रहा पी ने इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में बेहतर कार्य किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि लोकसभा निर्वाचन के रूप में विभिन्न नोडल अधिकारियों से बेहतर समन्वय रखकर निर्वाचन कार्य को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि मकसूद अहमद स्थानांतरण होकर आज हम सभी के बीच से जिला रायसेन जा रहे है। जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.पी.वर्मा, अपर कलेक्टर आर.एस.बालोदिया सहित जिला अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit