Breaking Ticker

नेहरू युवा केंद्र शिवपुरी द्वारा कोरोना के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक


शिवपुरी-  नेहरू युवा केंद्र शिवपुरी द्वारा अपने स्वयंसेवकों एवं युवा मंडल पदाधिकारियों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने हेतु सोशल मीडिया व अन्य संसाधनों के माध्यम से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है  नेहरू युवा केन्द्र द्वारा ग्रामीणों को सरकार द्वारा निर्धारित द्वारा लोक डाउन के बारे में  व उससे होने वाले लाभों के बारे में बताया जा रहा है लोगों को आपस में दूरी बनाए रखने घर से बाहर ना निकलने वह समय-समय पर साबुन से हाथ धोने के बारे में जानकारी दी जा रही है इसके अलावा नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक एवं युवा मंडल पदाधिकारी जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन से मिलकर भी उन्हें सहयोग प्रदान कर रहे हैं इसके साथ ही  जिला स्तर, ब्लॉक स्तर, ग्राम स्तर पर व्हाट्सएप समूह बनाकर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर कोरोना से संबंधित जागरूकता संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है न इसी के साथ नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवक व युवा मण्डलों के पदाधिकारियों द्वारा घर पर ही मास्क तैयार कर लोगों में वितरित किये जा रहे हैं नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों ने आरोग्य सेतु एप व आई गोट एप को भी डाउनलोड कराकर इसके  फायदे भी लोगों को बताये जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit