Breaking Ticker

एड. जितेन्द्र मांझी बने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष

विकट परिस्थितियों में कांग्रेस को मजबूत करने में जुटे प्रदेशाध्यक्ष मानसिंह फौजी
शिवपुरी। किसान हितैषी और करैरा विधानसभा में खासा वर्चस्व रखने वाले युवा नेता मानसिंह फौजी द्वारा विगत वर्षों में किए गए आंदोलनों और कार्यों को कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें मध्यप्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड की कमान सौंपी गई। इसके कुछ समय बाद ही मध्यप्रदेश में सरकार गिरने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल में काफी गिरावट आई है, लेकिन ऐसी विकट परिस्थितियों में मानसिंह फौजी ने जिस तरह से सेना में रहते हुए देशसेवा की, उसी भावना से वह कांग्रेस में सच्चे सिपाही की भांति डटे हुए हैं और कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए देश के वरिष्ठ नेतृत्व ने जो विश्वास जताया था आज उसे पूरा करने में जी-जान से जुटे हुए हैं। इसके लिए वह अपने विंग का विस्तार कर रहे हैं जिससे अधिक से अधिक लोग इस विंग की कमान मिलकर संभालें। विस्तार के क्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह कलसी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज पाण्डेय एवं राष्ट्रीय महासचिव संजीव शर्मा की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह फौजी ने एडवोकेट जितेन्द्र सिंह मांझी को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वह कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों में प्रभावशाली रणनीति बनाकर कार्य करने के लिए तैयार करें। श्री मांझी ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मानसिंह फौजी सहित वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाने और सच्चे सिपाही की भांति करने का आश्वासन दिया है। यहां बता दें कि एड. जितेन्द्र मांझी पिछोर विधानसभा क्षेत्र के आसपुर गांव के रहने वाले हैं। एड. मांझी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण सहित एकलव्य सेना इकाई मप्र ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit