Breaking Ticker

भाविप विवेकानंद शाखा का विशाल मेडिकल कैंप कल


नि:शुल्क कैंप का बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा उचित उपचार
शिवपुरी। भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद शिवपुरी के तत्वाधान में कल रविवार 4 अगस्त 2019 को प्रात: 10 से 2.30 तक निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर लगाया जा रहा है कार्यक्रम संयोजक अजय राज सक्सैना, कमल गर्ग, संकेत गोयल ने बताया की प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष चौहान पूर्व  कार्डियोलॉजिस्ट फॉर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के द्वारा हृदय के मरीजों का निशुल्क चिकित्सा परामर्श ईसीजी जांच ब्लड शुगर एवं लिपिड प्रोफाइल की जांच बिल्कुल निशुल्क की जाएगी इसके अतिरिक्त हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पंकज शर्मा ,डाईविटीज स्पेशलिस्ट डॉक्टर दीपक गौतम, शिशु रोग विशेषज्ञ राजेंद्र पवैया, फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर आशीष शर्मा अपनी नि:शुल्क सेवाएं प्रदान करने जा रहे हैं सभी शहरवासियों से अपील है की इस मेडिकल कैंप का लाभ उठाएं, रजिस्ट्रेशन हेतु गोयल मेडिकल गांधी चौक बालाजी मेडिको आर्य समाज रोड मनोज मेडिकल राजेश्वरी रोड पर अपने रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क करा सकते हैं एवं स्थानीय सनराइज होटल में डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन प्रात: 9.00 बजे से दिनांक 4 अगस्त मेडिकल कैंप वाले दिन करा सकते हैं। खासबात यह है कि उक्त नि:शुल्क शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों को उचित उपचार दिया जाएगा। आयोजकों ने अपील की है कि शहर में आयोजित इस नि:शुल्क शिविर का अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit